गंगा महल घाट का नाम बनारस के एक पूर्व महाराजा के 20वीं सदी के आरंभिक महल के नाम पर रखा गया है जो अस्सी घाट के उत्तरी छोर पर स्थित है।
गंगा महल घाट वाराणसी में गंगा नदी के मुख्य घाटों में से एक है। 1830 सीई में नारायण वंश के द्वारा निर्मित यह घाट अस्सी घाट के उत्तर में है और मूल रूप से अस्सी घाट के विस्तार के रूप में बनाया गया था I
घाट का महत्त्व:-
अस्सी घाट और गंगा महल घाट के बीच पत्थर की सीढ़ियाँ दोनों घाटों को अलग करती हैं। इस महल में हेमांग अग्रवाल का डिज़ाइन स्टूडियो है जबकि ऊपरी मंजिलों का उपयोग कार्लस्टेड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "इंडो-स्वीडिश स्टडी सेंटर" द्वारा किया जाता है.I
एक टिप्पणी भेजें